आगरा
यमुना के उफान ने मंगलवार को आगरा में मध्यम स्तर 499 फीट का तटबंध तोड़ दिया। बाढ़ का पानी शहरी इलाकों में पानी घुस गया है। ताज व्यू प्वाइंट और मेहताब बाग डूब गया। उसे अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है। मेहताब बाग से सटा पीएसी कैंप हटाना पड़ा। दशहरा घाट के मंदिर और कुएं तक पानी आ गया है।
एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ का जायजा लिया है। रात 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 499.30 फीट था। आगरा में कैलाश मंदिर के गर्भगृह से लेकर दो दर्जन से अधिक गांव में पानी पहुंच गया है। दयालबाग की आधा दर्जन कॉलोनियों की सड़कें डूब गई हैं। बल्केश्वर की शिव रेजीडेंसी में पुलिस ने बेरीकेडिंग कर दी है। पार्वती घाट पानी में डूबा हुआ है। बाढ़ से प्रभावित दर्जनों इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।
इधर, फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में यमुना की बाढ़ से कई तटवर्ती गांव जलमग्न हो गए हैं। लोग पलायन कर रहे हैं। वहीं राहत की बात यह कि मथुरा में यमुना उतार पर है। 24 घंटे के अंदर 32 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

