खैरागढ़ विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली का पर्व, कर्मचारियों ने लगाई गेड़ी दौड़

छत्तीसगढ़ रायपुर

खैरागढ़

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में हरेली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना करने के बाद गेड़ी चढ़कर दौड़ लगाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ. मोक्षदा (ममता) चन्द्राकर ने सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षक, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी समेत प्रदेश की जनता के प्रति हरेली पर्व की शुभकामनाएं व्यक्त कीं, तो वहीँ कर्मचारियों ने भी हरेली पर्व के अवसर पर कुलपति को बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में लोक संस्कृति और परम्परा से जुड़ी न केवल शिक्षा दी जाती है, बल्कि समय-समय पर पारम्परिक गतिविधियों और आयोजनों को प्रोत्साहित भी किया जाता है। इसी कड़ी में हरेली पर्व पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर में समस्त कर्मचारियों और विश्वद्यालय परिवार ने हरेली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर मुकेश भट्ट, पन्ना लाल जंघेल, गंगा खेलवारे, जयकरण, रवि, विक्की धुर्वे, हिमांशु यादव, खुमेश वर्मा, कृष्णा यादव समेत विश्वविद्यालय के भवन निर्माण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry