छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

लगातार बारिश में ब्रेक लगते ही अब उमस बढ़ने लगी है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी, हालांकि बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार बने हुए है।

प्रदेश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 655.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि बालोद में 538.4 मिमी, मुंगेली में 455 मिमी, राजनांदगांव में 489.8 मिमी और सुकमा में 556.5 मिमी बारिश 1 जुलाई से 21 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है। जबकि सरगुजा में केवल 161.8 मिमी ही बारिश हुई है, जो यहां सूखे की स्थिति को बताता है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में 441.7 मिमी औसत बारिश हुई है, जो सामान्य है।

इस समय मध्यप्रदेश की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के जिलों में बादल दिखाई दे रहे हैं, जिससे अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

दो दिनों बाद पूरे प्रदेश में होगी बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, रायपुर, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा तट पर स्थित कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र और उसके बाद पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर 2.1.किमी ऊंचाई पर स्थित है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर एक कम दबाव का क्षेत्र और उससे सटे ओडिशा तट के आसपास के क्षेत्र में देवा स्थित चक्रवाती सिस्टम समुद्र तल से 76 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके असर से प्रदेश में कई जगह गरज-चमक के साथ प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि 2 दिनों बाद प्रदेश के अधिकतर स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry