सरकार ने खिलाफ राजेंद्र गुढ़ा को बयानबाजी करना पड़ा भारी, गहलोत ने मंत्री पद से किया बर्खास्त

देश

राजस्थान
 राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ही मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह कार्रवाई गुढ़ा द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरने के कुछ घंटों बाद हुई है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ''राजेंद्र गुढ़ा को राज्य मंत्री के पद से हटा दिया गया है।''

दरअसल, गुढ़ा ने राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। गुढ़ा ने आज विधानसभा में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, ''राजस्थान में, ये सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। और यहां जिस तरह से अत्याचार बढ़े हैं महिलाओं के ऊपर, मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।''

बताते चलें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 200 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस दूसरी बार लगातार सत्ता में आने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। हाल ही में सचिन पायलट के साथ पार्टी हाईकमान ने बैठक कर उनकी मांगों को मानते हुए राज्य में एकजुट होकर लड़ने पर जोर दिया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry