शिप्रा उफनी किया महाकाल का जलाभिषेक, स्कूलों में छुट्टी

मध्य प्रदेश राज्य

उज्जैन

प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। कई जगह नदियां उफान पर आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। प्रदेश के 13 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। उज्जैन में शिप्रा और गंभीर नदियां उफना गई हैं। शुक्रवार देर रात भारी बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गणेश और नंदी मंडपम में पानी भर गया।

शयन आरती के दौरान मंदिर में पानी झरने की तरह बहा। शनिवार को भी भारी बारिश के अलर्ट पर उज्जैन कलेक्टर ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल्स में आज अवकाश घोषित कर दिया।

महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में पानी भर गया, जिसे मोटर लगाकर बाहर निकाला गया। इस कारण मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने उज्जैन में वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मंदिर प्रबंधन इस परेशानी को दूर करने के प्रयास कर रहा है। उल्लेखनीय है कि सावन और अधिक मास होने से महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

  उज्जैन में शुक्रवार सुबह तेज वर्षा हुई। आठ बजे बाद मौसम खुला और धूप भी निकली। इसके बाद दिनभर उमस बनी रही। शाम होते ही एक बार फिर झमाझम का दौर चला। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज वर्षा की संभावना जताई है। उज्जैन के आसपास हो रही वर्षा के कारण शिप्रा नदी में भी जलस्तर बढ़ गया। कई मंदिर जलमग्न हो गए। अभी तक जिले में औसत 381 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry