संसद के मानसून सत्र में गुना सांसद डॉक्टर के पी यादव ने विभिन्न विषयों पर पूछे प्रश्न

फर्श से अर्श तक

सांसद यादव ने प्रस्तुत किए 3 प्राइवेट मेंबर बिल

नई दिल्ली
लोकसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ हो गया है,गुना सांसद डॉ० के पी यादव द्वारा 21 जुलाई 2023 को संसद के लोकसभा में तारांकित-अतारांकित प्रश्न पूछे गए,जिनमें से आयुष मंत्रालय, सूक्ष्म-लघु और मध्यम-उद्यम मंत्रालय,विधि व न्याय मंत्रालय से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

सांसद डॉ के पी यादव ने आयुष मंत्रालय से आयुर्ज्ञान योजना के अंतर्गत सीएमई योजना के किर्यान्वयन से सम्बन्धित व अन्य मुद्दों पर प्रश्न पूछा, सूक्ष्म-लघु और मध्यम,उद्यम मंत्रालय से औद्योगिक पार्क हेतु प्रोत्साहन के लिए अतारांकित प्रश्न पूछा तथा कानूनी शिक्षा में हिंदी व क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु विधि और न्याय विभाग से प्रश्न किया जिसकी जानकारी देते हुए विधि और न्याय केंद्रीय राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल द्वारा बताया गया कि कानूनी शिक्षा को हिंदी में सुगम बनाने हेतु 65 हजार शब्दों की शब्दावली संकलित की गई है। इसके अलावा सांसद डॉ० के पी यादव द्वारा कंपनी संशोधन विधेयक 2022,सामाजिक सुरक्षा संहिता संशोधन विधेयक 2022, संविधान संशोधन विधेयक 2022 जैसे तीन महत्वपूर्ण प्राइवेट मेंबर बिल भी प्रस्तुत किए गए परंतु विपक्ष देश के विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहा है फलतः हर बार की तरह इस बार भी बेवजह हंगामा करके सदन में कार्यवाही को बाधित किए जाने का प्रयास किया जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

सांसद डॉक्टर के पी यादव ने क्षेत्र की जनता जनार्दन से अपील करते हुए कहा है कि मानसून सत्र में अपने क्षेत्र की समस्याओं व लोकहित के मुद्दों से संबंधित यदि आपके कोई सुझाव हो तो कृपया मुझ तक अवश्य पहुंचाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry