सपना चौधरी का पैपी हरियाणवी नंबर नंदी के बीर रिलीज

मनोरंजन

मुंबई
 टी सीरीज ने सपना चौधरी का पैपी हरियाणवी नंबर नंदी के बीर रिलीज किया है।

टी सीरीज ने एक हरियाणवी अपबीट सॉन्ग लॉन्च किया है जिसका टाइटल 'नंदी के बीयर' है, जिसमे बिगबॉस 3 फेम सपना चौधरी नज़र आ रही हैं और उनके साथ विवेक राघव दिख रहे हैं। यह एक पैपी रोमांटिक नंबर है। नंदी के बीर को नोनू राणा ने गाया है और वीडियो का निर्देशन मणि शेरगिल ने किया है।

राजू गुढ़ा द्वारा लिखित यह गाना एक जोड़े के बीच की मजेदार केमिस्ट्री को दर्शाने वाला एक खूबसूरत गाना है। यह गाना अब टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

बेटी राहा को साइंटिस्ट बनाना चाहती हैं आलिया भट्ट

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को अभिनेत्री नहीं साइंटिस्ट बनाना चाहती हैं।

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में आलिया को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया ने अपनी बेटी राहा के बारे में बात की।

इस इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट कह रही हैं कि आज जब भी मैं अपनी बेटी राहा को देखती हूं तो उसे कहती हूं कि बेटा तू बड़े होकर पक्का साइंटिस्ट ही बनेगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry