सीएम शिवराज आज होंगे महाकाल सवारी में शामिल, उज्जैन में रहेंगे 5 घंटे

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उज्जैन पहुंचेंगे। यहां पर वे सपरिवार बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होंगे और पूजा अर्चना करेंगे। सीएम चौहान करीब पांच घंटे तक उज्जैन में रहेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में अलग-अलग विभागों की बैठक ली।

मंत्रालय में हुई बैठकों में केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना में भू अर्जन और राशि परियोजना पुनर्वासन व पुनर्व्यवस्थापन को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया। इसमें कुछ बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने डीएमएफ की राज्य स्तरीय बैठक भी ली है। इसके बाद उनकी मुलाकात उद्योगपतियों और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल से हुई। सीएम चौहान ने जन अभियान परिषद और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्व विद्यालय महापरिषद की बैठक को भी संबोधित किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry