मुख्यमंत्री चौहान ने बेलपत्र, करंज और नीम के पौधे लगाए

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बेलपत्र, करंज और नीम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ गंज बासौदा (विदिशा) की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मधुलिका रंजन अग्रवाल ने अपने पोते जक्ष के पहले जन्म-दिवस पर बेलपत्र का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण कर बालक जक्ष को गोदी में लेकर दुलार किया। उनके परिजन सर्वराजन अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुसुरभि अग्रवाल ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्रीमती अमिता त्रिवेदी ने अपने पिता श्रद्धेय मुरलीधर त्रिवेदी की 100वीं जयंती पर पौध-रोपण किया। डॉ. अनुजा पाठक, सुसीमा त्रिवेदी और पवन साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष जयराम पलसानिया ने पौधा लगाया, सुपल्लवी जाट साथ थीं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry