विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा किया जाएगा विद्युत शिकायतों का निराकरण
भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए वृत्त कार्यालय सीहोर में 26 जुलाई को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा इस जनसुनवाई में सीहोर वृत्त के विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत विद्युत बिल, मीटर, नवीन कनेक्शन में विलंब, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, वोल्टेज, लोड शेडिंग/अधिसूचित विद्युत कटौती, सुरक्षा निधि पर ब्याज अदायगी संबंधी एवं अन्य शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा।
कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि दशहरा वाला बाग, मंत्री पेट्रोल पम्प के पास, इंदौर नाका स्थित वृत्त कार्यालय सीहोर में 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होने वाली जन-सुनवाई के माध्यम से बिजली उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण कराने के लिए सुबह 11 बजे के पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

