केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार – PCC चीफ

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ट्रेन काफी ज्यादा लेट चल रही है। प्रदेश के कई नेता केंद्र को इस बात से अवगत भी करा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। वहीं अब इस मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

 PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र हमारी सुविधाओं को प्राथमिकता नहीं देती। दीपक बैज ने आगे कहा कि, हमारे संसाधनों का दोहन करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। मोदी सरकार जानबूझकर रेल सेवा को बाधित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम गड़बड़ियां ठीक करेंगे 23 के बाद 24 में भी आएंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry