पति गया खाना लाने, पत्नी प्रेमी के साथ फरार, मचा बवाल, फिर …

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
यूपी के रामपुर में पति के साथ गुलरभोज डाम घूमने गई पत्नी मौका पाकर प्रेमी संग फरार हो गई। पति द्वारा काफी तलाश करने के बाद जब पत्नी नहीं मिली तो पति ने गुलरभोज थाने पहुंचकर पत्नी के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी। गुलरभोज पुलिस ने मिलक खानम पुलिस के सहयोग से विवाहिता एवं उसके प्रेमी को बरामद कर गुलरभोज ले गई। मामला क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला मिलक खानम क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता महिला का है, जिसकी ससुराल तहसील क्षेत्र के मसवासी के एक गांव की है। सोमवार को विवाहिता महिला अपने पति के साथ उत्तराखंड गदरपुर के गुलरभोज डाम पर घूमने गई थी।

काफी देर घूमने के बाद पत्नी ने पति से खाना लाने को कहा। पति खाने का सामान लेने चला गया। पति जब खाना लेकर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। पति ने डाम पर काफी देर तक पत्नी को तलाश किया। लेकिन पत्नी का कुछ पता नही लग सका, जिस पर पति गुलभोज चौकी पहुंचा और पत्नी के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने युवक से पत्नी के मायके एवं ससुराल के बारे मे जानकारी की।

गुलरभोज पुलिस ने मामले से मिलक खानम पुलिस को जानकारी दी। मिलक खानम पुलिस ने विवाहिता के गांव पहुंचकर मायके वाले से जानकारी की और महिला की तलाश मे लग गए। गांव से वापस आते हुए महिला को बाइक सवार एक युवक महिला के साथ जा रहा था। पुलिस ने रोका और पूछताछ की। बाद में उसे थाने ले आई। पूछताछ मे विवाहिता को डाम से लाने वाला उसका गांव निवासी प्रेमी ही निकला।

मिलक खानम पुलिस ने मामले की जानकारी गुलरभोज गुलरभोज पुलिस को दी, जिस पर गुलरभोज पुलिस मिलक खानम थाने पहुंच गई। विवाहिता महिला ओर उसके प्रेमी से पूछताछ की। गुलरभोज पुलिस विवाहिता महिला व उसके प्रेमी को अपने साथ गुलरभोज ले गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry