म.प्र. श्रम कल्याण मंडल के संचालक मंडल का गठन

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग द्वारा म.प्र. श्रम कल्याण मंडल का गठन किया गया है। गठित संचालक मंडल में अध्यक्ष भगवानदास गोंडाने तथा सचिव कल्याण आयुक्त (पदेन) मनोनीत किया गया। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा उपसचिव म.प्र. शासन, श्रम विभाग रत्नाकर झा को मंडल के कल्याण आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

संचालक मंडल में नियोजकों के 6 प्रतिनिधि सम्मिलित है जिनमें कार्यपालक निदेशक भारत हेवी इल्केट्रीकल्स लिमिटेड भोपाल या प्रतिनिधि अतुल खंडेलवाल, संचालक जारगो इण्ड. प्रा. लि एवं अध्यक्ष पीथमपुर उद्योग संचालक संगठन, पीथमपुर जिला धार, नामा मुकुंद हरि, उप महाप्रबंधक (एच.आर.) भागीरथ कोच एंड मेटल फेडीकेटर, इंदौर चंद्रप्रकाश आवतानी, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, रतलाम इकाई, रतलाम, आई.के. कोचर, सी.एम.डी. के.पी. सोल्वेक्स प्रा.लि., निवाड़ी तथा अमित शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश एसोसिएट लि., जे.पी. नगर, रीवा सम्मिलित है।

संचालक मंडल में कर्मचारियों के प्रतिनिधियों में अरविंद मिश्रा, प्रदेश उप महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, म.प्र. ग्वालियर, कमलेश पटेल, प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ, म.प. कटनी, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, महामंत्री, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, भारतीय मजदूर संघ, म.प्र. टीकमगढ़ आर.डी. त्रिपाठी अध्यक्ष, म.प्र. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस भोपाल, दीपक जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स, भोपाल एवं रामविलास गोस्वामी प्रदेश अध्यक्ष, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स लश्कर, ग्वालियर शामिल हैं।

संचालक मंडल में 7 स्वतंत्र सदस्य मनोनीत किये गये हैं जिनमें प्रमुख सचिव म.प्र. शासन श्रम विभाग, भोपाल, श्रमायुक्त म.प्र. शासन, इंदौर, संचालक कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएँ इंदौर, प्रताप करोसिया, सामाजिक कार्यकर्ता, (स्वच्छता अभियान प्रेरक) इंदौर, श्याम सुंदर चौकसे, सामाजिक कार्यकर्ता, (उपभोक्ता जागरण मंच, इंदौर प्रमुख), इंदौर, अमृत जैन सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी वैशाली चौराहा, इंदौर एवं डॉ. मंजू जरोलिया, जबलपुर शामिल है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry