भोपाल
विकास पर्व 16 जुलाई – 14 अगस्त 2023
प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 26 जुलाई तक लगभग 18 हजार 870 करोड़ 34 लाख 70 हजार रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जुलाई को जिला सिंगरौली में विकास पर्व पर 693 करोड़ 44 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। प्रदेश के सभी जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है।
प्रदेश में विकास पर्व के ग्यारहवें दिन 26 जुलाई को कुल 774 करोड़ 64 लाख 78 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया। हरदा जिले में 20 लाख 17 हजार, इंदौर जिले में 2 करोड़ 71 लाख 14 हजार, सागर जिले में 3 करोड़ 20 लाख 39 हजार, जबलपुर जिले में 37 करोड़ 38 लाख 40 हजार, सतना जिले में 35 लाख 76 हजार, खण्डवा जिले में 10 करोड़, रतलाम जिले में 1 करोड़ 40 लाख 13 हजार, रीवा जिले में 23 लाख 98 हजार, मुरैना जिले में एक करोड़ 32 लाख, अशोक नगर जिले में 9 करोड़ 73 लाख 98 हजार, खरगोन जिले में 2 करोड़ 89 लाख, दमोह जिले में 2 करोड़ 44 लाख, गुना जिले में 79 लाख, उमरिया जिले में 33 लाख 83 हजार, झाबुआ जिले में 15 लाख और शहडोल एक करोड़ 4 लाख विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

