CG में मंत्रियों के जिला प्रभार में हुए फेरबदल : रविन्द्र चौबे को रायपुर, रायगढ़ और ताम्रध्वज साहू को महासमुंद, बिलासपुर जिले की मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गुरुवार को अपने प्रभारी मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल की है। सभी 12 मंत्रियों के प्रभार जिले की सूची जारी की है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम जिले की जिम्मेदारी दी गई है। ताम्रध्वज साहू महासमुंद और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री होंगे। रविन्द्र चौबे को रायपुर और रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

मोहम्मद अकबर को दुर्ग और बालोद, कवासी लखमा को बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर, मंत्री शिव डहरिया को सरगुजा(अंबिकापुर), बलरामपुर-रामनुजगंज, सूरजपुर,कोरबा, अनिला भेड़िया को उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, मंत्री गुरू रूद्रकुमार को मुंगेली और सुकमा, जय सिंह अग्रवाल को जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सक्ती का प्रभार दिया गया है।

मंत्री उमेश पटेल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अमरजीत भगत को राजनांदगाव, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और मोहन मरकाम को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया की जिम्मेदारी मिली है।

यहां देखें लिस्ट..

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry