रायपुर
छत्तीसगढ़ के मनजीत सिंह ने बीसीसीआई लेवल-2 अंपायरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इसी के साथ वे बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट टूनार्मेंट में अंपायरिंग करने की पात्रता भी हासिल कर ली है। बीसीसीआई ने जून माह में लेवल-2 अंपायर सेमिनार और परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के चार अंपायर ने परीक्षा दी थी।
प्रदेश के केवल मनजीत सिंह 150 में से 137.5 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे। मनजीत सीएससीएस के तीसरे बीसीसीआई लेवल-2 अंपायरिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अंपायर हैं। मनजीत को अंपायरंग परीक्षा पास करने पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

