का इहि ल कइथे मया के गीतों में सिंगर नितिन दुबे के संगीत का चला जादू, जब जब बाजे तोर पायलिय को एक ही दिन में मिला एक लाख व्यू

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ी फिल्म एवं संगीत जगत के जाने माने गायक, अभिनेता एवं संगीतकार नितिन दुबे लगातार एक के बाद एक सुपरहिट गीत दे रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म का इहि ल कइथे मया के गीत यूट्यूब और सभी आडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर रिलिज हो चुके हैं। अभी इस छत्तीसगढ़ी फिल्म के 2 गीत जब जब बाजे तोर पायलिया और टाइटल सॉन्ग का इहि ल कइथे मया रिलिज हुआ है और रिलिज होते ही यूट्यूब पर इसे एक ही दिन में एक लाख व्यू प्राप्त हो चुका है। साथ ही साथ इस फिल्म के गीत इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में चल रहे हैं।

सुंदरानी फिल्म्स के बैनर तले बनी मोहन सुंदरानी की प्रस्तुति में इस फिल्म के स्टारकास्ट मन कुरैशी और इशिका यादव हैं, फिल्म के निर्देशक उत्तम तिवारी और निमार्ता लखी सुंदरानी हैं। यह फिल्म बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में लगेगी लेकिन अभी इसकी रिलिज डेट घोषित नहीं हुई है लेकिन बहुत जल्द सुंदरानी फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा रिलिज डेट घोषित की जाएगी। फिल्म का इहि ल कइथे मया में सुप्रसिद्ध अभिनेता मन कुरैशी और इशिका यादव की जोड़ी नजर आएगी,इन दोनों की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले और अन्य खूबसूरत लोकेशन पर किया गया है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है।

पिछले कई वर्षों से नितिन दुबे के गीत संगीत का जादू छत्तीसगढ़ के संगीत प्रेमियों के ऊपर चलता चला आ रहा है। नितिन दुबे की आवाज को सुपरहिट गीतों का पर्याय माना जाता है और उनके लगातार हर गीत मिलियन क्लब में शामिल होकर सुपरहिट होते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry