विराट कोहली बने ‘वॉटर ब्वॉय’, ड्रिक्स ब्रेक के दौरान कुलदीप-शार्दुल को दी रिफ्रेशमेंट

खेल

नई दिल्ली
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ियों के लिए मैदान पर पानी ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे का है। इस मैच में विराट कोहली को आराम दिया गया था, मगर प्लेइंग XI से बाहर रहकर भी वह टीम के लिए अपना योगदान देते नजर आए। विराट कोहल के इस सेल्फलेस जेस्चर की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। बता दें, दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 1 अगस्त को खेला जाएगा और उम्मीद है उस मैच में किंग कोहली की एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी।
 
विराट कोहली के 'वॉटर ब्वॉय' बनने का यह वीडियो भारतीय पारी के 38वें ओवर का है। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ बल्लेबाजी कर रहे कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर के लिए पानी लेकर उतरे। उस समय भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन था।
 
बारबाडोस वनडे में टीम इंडिया की हार की मुख्य वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी रही। युवा खिलाड़ियों को आजमाने के लिए इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, मगर क्या वर्ल्ड कप से कुछ महीने पहले टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सही ठहराया जाएगा? इस मैच में टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी के साथ मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली के अनुभव की काफी कमी महसूस हुई। कोहली वनडे क्रिकेट बादशाह है और वह गेम को अच्छे से चलाना जानते हैं। अगर वह टीम में मौजूद होते तो युवा खिलाड़ियों के साथ साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक जरूर पहुंचाते। वहीं लो स्कोरिंग मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी के बेबाक फैसलों की भी कमी दिखी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry