नई दिल्ली
अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो सत्तारूढ़ राजग गठबंधन को 318 सीटें मिल सकती हैं जबकि विपक्ष का ‘इंडिया’ गठबंधन 175 सीटों पर सिमट सकता है। अन्य दलों को 50 सीटें मिल सकती हैं। यह दावा सर्वे में किया गया है। इस तरह सर्वे में राजग को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई है। राजग में भाजपा सहित 38 दल हैं। दूसरी तरफ विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल, ‘आप’, राजद, जदयू, द्रमुक, नैकां सहित 26 पार्टियां हैं।
केरल में विपक्ष की बड़ी जीत
केरल की सभी 20 लोकसभा सीटें ‘इंडिया’ गठबंधन को, जबकि बंगाल में 42 में से 30 सीटें भी इसे मिल सकती हैं। पंजाब में भी सभी 13 सीटें ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलने की बात कही गई है।
290 सीटें भाजपा को
ओपिनियन पोल में कहा गया है कि भाजपा, जिसे 2019 में 303 सीटें मिली थीं, को 2024 में 290 सीटों पर जीत मिल सकती है। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाई.एस.आर. कांग्रेस की सीटें भी 22 घटकर 18 तक आ सकती हैं। वहीं शिव सेना के शिंदे गुट की सीटें 12 से घटकर 2 पर हो सकती हैं।
राजग की सबसे बड़ी जीत UP में
राजग को उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से सबसे अधिक 73 पर जीत मिलने का दावा किया गया है। बाकी 7 सीटें ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलने की बात कही गई है। गुजरात में सभी 26 सीटों, उत्तराखंड में सभी 5 सीटों और कर्नाटक में 28 में से 20 सीटों पर राजग का कब्जा हो सकता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

