राष्ट्रीय शिक्षा नीति: कॉलेजों में 1 जुलाई से सत्र शुरू तैयार नहीं बुक्स

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी थर्ड ईयर का सिलेबस तो तैयार हो चुका है, लेकिन किताबें अब तक तैयार नहीं हो सकी हैं। इसकी जिम्मेदारी हिंदी ग्रांथ अकादमी को दी गई थी। उच्च शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है।

प्रदेश के एक हजार 345 कॉलेजों में तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या करीब पांच लाख है। विभाग ने 83 सब्जेक्ट का सिलेबस तैयार किया है।   उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सिलेबस तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। फिलहाल इसी के आधार पर पढ़ाई शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

  हालांकि वर्तमान सत्र की काउंसलिंग अंतिम चरण में पहुंच गई है। इससे सभी कक्षाएं एक अगस्त से नियमित शुरू हो जाएंगी। इसके बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई पर जोर दिया जाएगा। इसमें दौरान किताबें बहुत ज्यादा उपयोगी हो जाएंगी।

हिंदी ग्रांथ अकादमी तैयार रही किताबें
हिंदी ग्रांथ अकादमी द्वारा किताबें तैयारी की जा रही हैं। विभाग ने 2021 में प्रथम वर्ष के सिलेबस में बदलाव किया था, इसके बाद 2022 में द्वितीय वर्ष के सिलेबस में बदलाव किया गया। इस साल तीसरे वर्ष का सिलेबस तैयार किया गया है। इसी के आधार पर किताबें तैयार की जा रही हैं।  

दो साल समय से पर नहीं मिलीं किताबें
सिलेबस में हुए बदलाव के कारण प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को किताबों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। आधा सत्र निकलने के बाद भी विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल सकीं थीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry