दिल्लीवासियों के लिए राहत खतरे के निशान से नीचे पहुंचेगा यमुना का पानी

राज्य

नईदिल्ली

 यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। सोमवार को यह 205 मीटर से नीचे पहुंच गया था। मंगलवार को सुबह सात बजे 204.67 मीटर तक आ गया है।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोपहर तक यमुना का पानी चेतावनी स्तर 204.50 मीटर से नीचे आ सकता है।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से परेशान दिल्लीवासियों को राहत मिलने लगी है। पिछले तीन दिनों से यमुना का पानी खतरे के निशान से नीचे है। इससे राहत शिविरों में रहने वालों के अपने घर लौटने की उम्मीद बढ़ी है।

हथनी कुंड से भी पिछले कई दिनों से कम पानी छोड़ा जा रहा है। तेज वर्षा भी नहीं हो रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो जल्द ही यमुना का पानी चेतावनी स्तर के नीचे आ जाएगा।

दिल्ली के साथ ही हिमाचल प्रदेश व हरियाणा में पिछले दिनों हुई तेज वर्षा और हथनी कुंड से साढ़े तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा वर्षा होने से 10 जुलाई से दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। बाढ़ आने से दिल्ली में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। निचले क्षेत्र के साथ ही कई अन्य इलाके में पानी भर गया था।

समय-  हथनी कुंड से छोड़ा गया पानी (क्यूसेक)

मध्यरात्रि 12 बजे- 16571

मध्यरात्रि एक बजे- 16775

तड़के दो बजे- 16724

तड़के तीन बजे- 16724

तड़के चार बजे- 17220

सुबह पांच बजे- 17509

सुबह छह बजे- 17024

सुबह सात बजे- 17123
समय- जलस्तर (मीटर)

मध्यरात्रि 12 बजे- 204.80

मध्यरात्रि एक बजे- 204.78

तड़के दो बजे- 204.75

तड़के तीन बजे- 204.74

तड़के चार बजे- 204.73

सुबह पांच बजे- 204.71

सुबह छह बजे- 204.68

सुबह सात बजे- 204.67

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry