रांची-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन का होगा शुभारंभ दशहरा से पहले, रूट और किराए पर विचार जारी

राज्य

 रांची

रांची-हावड़ा के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर करने की सोच रहे यात्रियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होगा। सितंबर-अक्तूबर माह में रांची-हावड़ा-रांची के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू कर दी जाएगी। चेन्नई स्थित आईसीएफ कोच फैक्ट्री से 28 जुलाई को रांची-हावड़ा के लिए वंदेभारत का नया कोच बनाकर डिस्पेच कर दिया गया है। रांची और हावड़ा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस के 8 कोच डिस्पेच किए गए हैं। इसकी जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे को नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर अवगत करवाया जाएगा।

दशहरा से पहले रांची-हावड़ा वंदेभारत का शुभारंभ
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की पूर्व घोषणा के अनुसार रांची-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस के बाद दूसरे चरण में दशहरा के पूर्व रांची-हावड़ा के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में चेन्नई से 8 कोच वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का वितरण कई जोनल रेलवे को किया गया है। इसमें रांची, हावड़ा स्टेशन के अलावा चेन्नई, पटना, लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली, जयपुर, इंदौर जैसे स्टेशन भी शामिल हैं। सभी शहरों के लिए एक साथ वंदेभारत का कोच भेजा जा रहा है।

2 रूटों पर चलाने पर चल रहा है मंथन
रांची-हावड़ा-रांची के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के लिए कई रूटों पर अध्ययन किया जा रहा है। जिस रूट में वंदेभारत के लिए अत्यधिक यात्री मिलेंगे, उस रूट में चलाने की योजना है। सप्ताह में तीन दिन दो रूटों पर चलाए जाने पर मंथन किया जा रहा है। पहले रूट में रांची-मुरी-झालदा-पुरूलिया-बाराभूम-टाटानगर-घाटशिला-चाकुलिया-झाड़ग्राम-खड़गपुर होते हुए हावड़ा तक चलाने की योजना है। दूसरे रूट में रांची-मुरी-बोकारो-धनबाद होकर चलाने की योजना है।

रांची-हावड़ा वंदेभारत के रूट पर संशय
रांची-हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस के परिचालन के समय को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है। हालांकि दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा टाइम टेबल को लेकर रेलमंत्रालय को प्रस्ताव भेजे जाने की सूचना है। फिलहाल रूट और समय को लेकर अंतिम स्वीकृति और अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। रांची-हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस का सफर छह घंटे 35 मिनट का होगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry