बड़ी सादड़ी में महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, एक लड़का और दो लड़कियां पैदा, मां स्वस्थ

राज्य

चित्तौड़गढ़

महिला ने  देर रात 3 बच्चों को जन्म दिया। बच्चों में एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। तीनों बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया हैं। मामला चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी का है।

बड़ीसादड़ी सीएचसी के प्रमुख सर्जन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.राजीव मंगल ने बताया कि उदयपुर के वल्लभनगर के गांव मंगरी फला की रहने वाली कविता मीणा को प्रसव पीड़ा होने पर रात 11:45 बजे भर्ती किया गया था। महिला का इलाज पहले से ही उनकी देखरेख में चल रहा था।

3 मिनट में 3 बच्चों का जन्म
ऑपरेशन के बाद रात 12:36 बजे लड़के को जन्म दिया, 12:37 बजे लड़की और 12:37 बजे एक और लड़की को जन्म दिया। 3 मिनट में तीनों बच्चों का जन्म हुआ। डॉ. ने बताया कि तीनों बच्चे और मां स्वस्थ है। लड़के का वजन 2 किलो 100 ग्राम, लड़की का वजन 2 किलो, और तीसरी लड़की का वजन डेढ़ किलो है। बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

सोनोग्राफी के बाद पता चला था गर्भ में 3 बच्चे
बच्चों के पिता मदन लाल रावत सूरत में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में डॉक्टर मंगल ने सोनोग्राफी कर बता दिया गया था कि पत्नी के गर्भ में तीन बच्चे है। इस बीच डॉक्टर ने उन्हें निश्चित किया कि सब कुछ नॉर्मल होगा। घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बाहर का तला हुआ खाना नहीं खाने की सलाह दी थी।

प्रोटीन युक्त घर का खाना और फल खाने के लिए कहा था। महिला के इससे पहले भी एक लड़का है। वह उदयपुर हॉस्पिटल में पैदा हुआ था। सर्जरी में मुख्य सर्जन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजीव मंगल, नाथू लाल माली, अरमान, विवेक, दौलत राम भोई का सहयोग रहा।

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry