शोभिता धुलिपाला की मेड इन हेवन 2 का ट्रेलर जारी, 10 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक

मनोरंजन

मुंबई
अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली वेब सीरीज मेड इन हेवन 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।यह सीरीज साल 2019 में आई मेड इन हेवन का सीक्वल है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।अब निर्माताओं ने मंगलवार को मेड इन हेवन 2 का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसकी कहानी बेहद दिलचस्प लग रही है। मेड इन हेवन 2 का प्रीमियर 10 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।मेड इन हेवन सीजन 2 का ट्रेलर इसके मेन किरदार के जीवन के बारे में बताता है, जो सीजन 1 में एक ऐसे पड़ाव पर थे, जब उन्हें एक बहुत ही अहम फैसला लेना था।

नई दुल्हनों और नई चुनौतियों के साथ वेडिंग प्लानर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियों से जूझते हुए। इसमें रोमांस, ड्रामा और शादियों के साथ-साथ जाने- पहचाने, नए चेहरों और दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिलेगी।शोभिता धूलिपाला ने बताया, मेड इन हेवन सीजन 2 में तारा के रूप में वापस आना अच्छा लगता है। मेरे लिए तारा का सर आकर्षक होने के साथ चुनौतीपूर्ण भी रहा है, क्योंकि वह भव्य शादियों की योजना बनाते हुए आदिल और फैजा के साथ अपने निजी जीवन को आगे बढ़ाती है। दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए मैंने बहुत ही अविश्वसनीय समय दिया और मुझे लगता है

कि यह सीजन हमारे दर्शकों को और भी अधिक पसंद आएगा। पिछले सीजन से दर्शकों की अपेक्षाओं से मेल खाने और यहां तक कि उससे आगे निकलने का थोड़ा दबाव है, लेकिन मैं इसे लेकर पॉजिटिव हूं। मुझे यकीन है कि मेड इन हेवन सीजन 2 दर्शकों को रोमांचित करेगा।ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मेड इन हेवन 2 का ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, और एक बार फिर हमें एक नई और भव्य मेड इन हेवन शुरुआत मिली है।मेड इन हेवन 2 का निर्माण नित्या मेहरा, जोया अख्तर, प्रशांत नायर और अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है।इसमें अर्जुन माथुर, कल्कि कोचलिन, जिम सरभ और शिवानी रघुवंशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दृश्यम फेम श्रिया सरन ने हॉटनेस से बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, फोटो देखकर फैंस हुए व्याकुल

मुंबई
दृश्यम फेम एक्ट्रेस श्रिया सरन फिल्म में भले ही एक सीधी पत्नी के रूप में नजर आईं हों लेकिन रियल लाइफ में वो बेहद ही बोल्ड और स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। उनकी स्टाइलिश तस्वीरें फैंस के दिलों को बेताब किए हुए हैं। एक्ट्रेस श्रिया सरन ने ब्लू कलर की आउटफिट के साथ मल्टीकलर एम्ब्राडरी लुक में नजर आ रही हैं। जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

डीपनेक और थाई स्लिट आउटफिट में एक्ट्रेस श्रिया सरन बेहद ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप और डीपनेक आउटफिट में एक्ट्रेस श्रिया सरन अपनी जमकर क्लीवेज फ्लॉन्ट कर रही हैं। चेहरे पर लाइट लिपस्टिक और खुले बाल के साथ एक्ट्रेस अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस श्रिया सरन सोशल मीडिया पर अपनी निजी और प्रोफेशनल तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 श्रिया सरन अपने अतरंगी रूपों के कारण अक्सर सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस श्रिया सरन की ग्लैमरस अदाएं फैंस के दिलों पर कहर बरपाती रहती हैं। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। एक्ट्रेस श्रिया सरन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।

भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड अंदाज वाली अभिनेत्री मोनालिसा ने पति के साथ गंगा में किया नौकायन

-बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई,मंदिर चौक में ली सेल्फी सोशल मीडिया में किया साझा

वाराणसी
 भोजपुरी फिल्मों की हॉट खूबसूरत अदाकारा मोनालिसा और उनके पति अभिनेता विक्रांत सिंह ने यहां गंगा की मौजों में नाव पर सवार होकर तस्वीर खिंचाई है और इसे अपने सोशल मीडिया में साझा किया है। जिसे सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। युवा तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।

दरअसल मोनालिसा और विक्रांत सिंह वाराणसी में आए हुए हैं। दोनों ने काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मंदिर चौक पर इसकी सेल्फी ली और इसे इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर दिया। दोनों ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है 'काशी विश्वनाथ की जय'। इसके बाद दोनों ने गंगा का नौकायन के दौरान भी नाव पर खड़े होकर खिंचाई तस्वीरों को साझा किया। तस्वीरों में एक्ट्रेस और उसके पति बाबा के दर्शन के बाद आह्लादित दिख रहे है।

गौरतलब हो कि भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बोल्डनेस के मामले में मोनालिसा बाकी सभी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। मोनालिसा की कोई भी बोल्ड फोटो इंटरनेट मीडिया पर आते ही छा जाती है। भोजपुरी और टीवी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

 

 

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry