कांकेर
अंतागढ़ थाना क्षेत्र के आईटीआई की नाबालिग छात्रा का अपहरण करने उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी कार्तिक कुमार कोरेटी को अंतागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा एक माह से लापता थी, जिसे आरोपी ग्राम कनेचुर में छिपा कर रखा था। उसे भानुप्रतापपुर के स्वास्थ्य केंद्र के पास से बरामद किया गया। छात्रा के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण के अलावा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
अपह्रित छात्रा के पिता ने अंतागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का 4 सितंबर को अपहरण कर लिया है। वह आईटीआई जाने की बात कह घर से निकली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कनेचुर थाना कोरर में एक नाबालिक बालिका कार्तिक कुमार कोरेटी उम्र 25 वर्ष के घर पर है। वह उसे लेकर सीएचसी भानुप्रतापपुर की ओर जा रहा है। पुलिस ने उसे उक्त स्थल पर घेर कर पकड़ लिया। पुछताछ में युवक कार्तिक कुमार कोरेटी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

