ऑस्ट्रेलियन ओपन: आसान जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सिंधु, श्रीकांत

खेल

सिडनी
 भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु और पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु, जिन्होंने 2016 में रियो ओलंपिक खेलों में रजत पदक और 2020 टोक्यो में कांस्य पदक जीता था ने हमवतन आकर्षी कश्यप को 29 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-10 से हराया।

आकर्षी के साथ सिंधु की यह पहली भिड़ंत थी और अधिक अनुभवी खिलाड़ी सिंधु ने पूरे मैच में बढ़त बनाए रखी और एक आरामदायक जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु का अगला मुकाबला मलेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त बेइवेन झांग से होगा, जिन्होंने हुआंग यू-हसुन के खिलाफ 19-21, 21-10, 21-12 से जीत दर्ज कर अंतिम-आठ चरण में प्रवेश किया।

वहीं, श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट में क्वेसेंटर के कोर्ट 3 में दूसरे दौर के मैच में चीनी ताइपे के सु ली यांग को 21-10, 21-17 से शिकस्त दी। पहले दौर में जापान के केंटा निशिमोटो को 21-18, 21-7 से हराने वाले श्रीकांत का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला भारत के प्रियांशु राजावत और चीनी ताइपे के वांग त्ज़ु वेई के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

डोप टेस्ट में विफल होने पर अमेरिकी हैमर थ्रोअर ग्वेन्डोलिन बेरी 16 माह के लिए निलंबित

वाशिंगटन
 दो बार की ओलंपियन और पैन एम गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी हैमर थ्रोअर ग्वेन्डोलिन बेरी को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के लिए 16 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका एंटी-डोपिंग एजेंसी (यूएसएडीए) ने  उक्त जानकारी दी।

यह बेरी के लिए 10 साल की अवधि के भीतर दूसरा डोपिंग प्रतिबंध है, जो 2016 और 2020 अमेरिकी ओलंपिक टीमों की सदस्य थीं। बेरी को प्रतिबंधित दवा स्पिरोनोलैक्टोन के सेवन का दोषी पाया गया है। बेरी पर 16 महीने का प्रतिबंध 28 अप्रैल को लगाया गया था, जिस दिन उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया था, जिससे वह बुडापेस्ट में इस महीने की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से बाहर हो गईं। इसके अलावा वह अगले साल जुलाई से शुरू होने वाले 2024 पेरिस ओलंपिक में भी भाग नहीं ले पाएंगी। 34 वर्षीय हैमर थ्रोअर बेरी लीमा में 2019 पैन एम गेम्स में भी सुर्खियों में थीं, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

 

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry