बंगलादेश में डेंगू मरीजों की संख्या 57,127 हुई, अब तक 273 लोगों की मौत

दुनिया

ढाका
 बंगलादेश में डेंगू के 2,711 नए मामले सामने आए हैं और 12 मरीजों की हुयी है। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या 57,127 तथा इस साल जनवरी से अब तक इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 273 हो गयी है।स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशालय ने  बताया कि 2638 मरीजों के साथ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 47,529 हो गयी है।

बंगलादेश में पिछले महीने इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 43,854 नए मामले सामने आए थे तथा 204 मरीजों ने जान गंवाई थी।
बंगलादेश में जून से सितंबर तक बरसात के मौसम में डेंगू के मामले सामने आते हैं। इस दौरान यहां मच्छरों से उत्पन्न होने वाली इस बीमारी का अधिक खतरा रहता है।

ब्राजील के फेवेला में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी, 10 की मौत, कई घायल

रियो डी जनेरियो
 ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस कार्रवाई में कम से कम 10 लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक इलाके में दबदबा रखने वाले आपराधिक समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने  सुबह अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारी जब महानगर के उत्तरी भाग में पेन्हा फ़ेवेला पहुंचे, तो उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई। पुलिस ने कहा, “जवाब में जवानों ने अपने भी गोलियां चलायीं और दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। इस दौरान में राइफलें, गोला-बारूद, हथगोले और ड्रग्स जब्त किए गए।”

 

कैमरून में बंदूकधारियों ने की आठ मछुआरों की हत्या

याउंडे,
कैमरून के सुदूर उत्तर क्षेत्र में लेक चाड के एक द्वीप में अज्ञात बंदूकधारियों ने कम से कम आठ मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी है।
स्थानीय निवासियों और सैन्य सूत्रों ने कहा कि इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) के संदिग्ध सदस्य  तड़के हुए ‘निंदनीय कृत्य’ के लिए जिम्मेदार हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि आतंकवादी मछली पकड़ने की गतिविधि पर कर लगाने के लिए इलाके में आए है, लेकिन उन्हें मछुआरों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।

इन हत्याओं पर दुख व्यक्त करते हुए क्षेत्र के एक सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि सेना झील को सुरक्षित करने के लिए और अधिक कर्मियों को तैनात करेगी।
उल्लेखनीय है कि आईएसडब्ल्यूएपी ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक इस्लामी राज्य स्थापित करने के उद्देश्य से बोको हराम समूह के साथ समझौता किया है। दोनों समूहों ने अपने हमलों की पहुंच लेक चाड बेसिन के अन्य देशों तक भी बढ़ा दी है।

 

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry