मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के मुशहरी इलाके में दरभंगा के युवक ने घर में घुसकर 30 वर्षीया महिला के सीने में गोली मार दी। लोगों से घिरने पर खुद भी बांह में गोली मार ली। दोनों को गंभीर स्थिति में बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत ज्यादा नाजुक है। आरोपित सोनू कुमार दरभंगा के बहादुरपुर थाने के सैद नगर का है। छह माह पहले प्रेम प्रसंग में महिला को लेकर भाग गया था।
दोनों दूर के रिश्ते में मामी-भांजा है। छह माह पहले प्रेमिका अपने पति व बच्चे को मोतीझील में सड़क पर छोड़कर बंका बाजार में गई और पीछे के रास्ते इसी प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। महिला का पति शहर के एक अस्पताल में कम्पाउंडर का काम करता है। वह घटना के वक्त अस्पताल में ड्यूटी पर था। शाम पांच बजे उक्त सोनू कुमार रोहुआ में प्रेमिका के घर पहुंचा। उपर वाले कमरे में दोनों मिले। इस दौरान प्रेमिका चाय बनाकर लाई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

