भाजपा ने जारी किया व्हिप, पार्टी सांसद सात से 11 अगस्त तक लोकसभा में मौजूद रहें

राजनीती

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को सात से 11 अगस्त के दौरान सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। भाजपा ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि संसद के मानसून सत्र में सदन की पटल पर करीब 31 विधेयक रखे जाने थे। हंगामे के कारण कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो सके हैं। विपक्ष के मणिपुर हिंसा के विरोध में लगातार अवरोध पैदा करने से दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई है।

देश को भ्रमित करने का काम कर रहा है विपक्ष: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली
 केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली विधेयक पर विपक्षी दल अपना रुख सामने नहीं रख सके। साफ है कि अब तक विपक्ष ने देश की जनता को भ्रमित करने का काम किया है।

विपक्ष के सुरताल अलग होने के कारण संसद के 15 दिन बर्बाद हुए हैं। दिल्ली विधेयक पर एकजुट होकर संसद में आए लेकिन मणिपुर पर चर्चा करने में विपक्ष को रुचि नहीं है।
 संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने संसद का समय बर्बाद किया है। देश का पैसा बर्बाद किया है। पहले दिन से तय था कि मणिपुर पर चर्चा होगी। इसके बावजूद विपक्ष क्यों भाग रहा है? ऐसा इसलिए है, क्योंकि विपक्ष के पास कोई तर्क या तथ्य नहीं है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry