रांची
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 22 मिलीमीटर बारिश सिमडेगा में हुई। जबकि लोहरदगा में 17, पालकोट में 16, रायडीह में 9.4, राजमहल में 15.6, मांडर में 8.8, कुरडेग में 8.4, रांची में 7.6, ओरमांझी में 6.4 और टाटीसिल्वे में 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
7अगस्त तक राज्य में कई स्थानों पर बारिश को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से 5 से 7 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान में बताया कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। जबकि राज्य में कहीं-कहीं गर्जन-वज्रपात होने की संभावना है। जबकि रांची और आसपास के के इलाके में आगामी 10 अगस्त तक बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
झारखंड में अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश
राज्य में 1 जून से 4 अगस्त के बीच सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार मानसून की इस अवधि में औसत रूप से 549.3 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड है, लेकिन इस बार इस अवधि में सिर्फं 348.3 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछे 24 घंटे में सबसे अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का अधिकतम तापमान रहा। तबकि रांची का अधिकतम तापमान 24.4, जमशेदपुर का 31.4, डालटनगंज का 29.6, बोकारो थर्मल का 29.5, चाईबासा का 29.4, देवघर का 32.3, गिरिडीह का 28.8 और रामगढ़ का 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

