तालानगरी के पति-पत्नी ने बनाया 400 किग्रा का ताला, अयोध्या राम मंदिर के लिए करेंगे सीएम योगी को गिफ्ट

उत्तर प्रदेश राज्य

तालानगरी  

अलीगढ़ अपने तालों के लिए मशहूर है। इसी ताल-तालीम की नगर के एक दम्पत्ति ने 400 किलो का ताला तैयार किया है। जिसकी चाबी का वजन ही 30 किलो है। दम्पत्ति की चाहत है कि वह इस ताले को अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए सीएम योगी को भेंट करें। आर्थिक तंगी के चलते ताले की फिनिशिंग के लिए भाजपा सांसद सतीश गौतम से आर्थिक मदद मांगी है। अलीगढ़ में बनने वाले तालों की पहचान तो दुनियाभर में है। यहां के ताला कारीगरों को तरह-तरह के ताले बनाने की महारत हासिल है।

अलीगढ़ के तालों की कला में से ही कुछ अलग करते हुए जीटी रोड से सटे ज्वालापुरी निवासी 65 वर्षीय बुर्जुग सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि उनके परिवार का ताला बनाने का पुश्तैनी पेशा रहा है। वह आर्डर पर ताले तैयार करते हैं और इसकी सप्लाई भी करते हैं। अब उन्होंने अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला तैयार किया है।  बताया जा रहा है कि इस ताले की मोटाई 6 इंच, लंबाई 10 फुट और चौड़ाई 6 फुट है। इसे खोलने और बंद करने के लिए जो चाबी तैयार की गई है। उसका वजन भी 30 किलो है। इस ताले की चाबी साढ़ चार फीट लंबी है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry