अबूझमाड़ के मलखंभ खिलाडियों ने रियालिटी शो के दूसरे राउंड में किया प्रवेशवेश

छत्तीसगढ़ रायपुर

नारायणपुर

 अबूझमाड़ के 14 मलखंभ खिलाडियों ने रियालिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में पहला राउंड जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। मशहूर रैपर बादशाह, अभिनेत्री किरण खेर और शिल्पा शेट्टी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट की जज हैं। तीनों ही जज ने पहले राउंड में खिलाडियों का प्रदर्शन देखकर हैरान रह गए। इस दौरान जज रैपर बादशाह को खिलाडियों ने बस्तर का परंपरिक मुकुट पहनाकर सम्मान किया। कोच मनोज प्रसाद ने बताया कि अबूझमाड़ ने मलखंभ अकादमी में 30 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

रियालिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट बादशाह ने कहा कि मैंने पिछले सीजन में पहली बार मलखंभ को लाइव देखा था और अब मैं आपके ग्रुप के साथ फिर से उसी जादू का अनुभव कर रहा हूं। बादशाह ने खिलाडियोंके गांव को टीवी गिफ्ट करने का भी वादा किया है। किरण खेर ने कहा कि मैं आपके टैलेंट से हैरान हूं और जिस आत्मविश्वास के साथ मलखंभ का प्रदर्शन किया, वह शानदार है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry