दिल्ली में फिर सड़क पर कत्ल, शाहरुख, शोएब और मासूम ने रितिक को चाकू से गोद डाला; 2 दोस्त जख्मी

राज्य

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना अंतर्गत आने वाले खोली खिजराबाद इलाके के खोली पार्क में एक 21 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रितिक के रूप में हुई है और घायलों की पहचान तैमूर नगर के सोनू (18) और प्रशांत (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, रितिक (21) नामक युवक तथा उसके दोस्त सोनू (18) और प्रशांत (19) बाइक पर सवार होकर खिजराबाद से सीवी रमन मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति रितिक से इस बात को लेकर बहस करने लगा कि उसने शाहरुख नामक युवक के भाई को क्यों पीटा। इस बीच, शाहरुख (21), शोएब (18) और मासूम (19) नाम के लड़के भी वहां आ गए और उन तीनों ने रितिक और उसके दोस्तों पर चाकू, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। यह घटना रविवार शाम 4 बजे हुई।"

घायल दोस्तों को अस्पताल से मिली छुट्टी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रितिक की छाती, गर्दन और पेट पर चोट लगी थी और उसे पास के लॉयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में सोनू और प्रशांत को भी मामूली चोटें आई थी, लेकिन उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने कहा कि क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने कहा कि उन्हें घटनास्थल से खून से सना एक डंडा भी मिला है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 323 और 34 के तहत  एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीनों आरोपियों शाहरुख, शोएब और मासूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि सभी मृतक रितिक के दोस्त बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रितिक सात आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।  

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry