प्रसाद बंटने के दौरान भरभराकर गिर गई मंदिर परिसर के घर की छत, लड़की की मौत; सात महिलाएं घायल

उत्तर प्रदेश राज्य

आगरा
 आगरा के शाहगंज की राधेवाली गली में स्थित शिव मंदिर में सोमवार की सुबह बम-बम भोले के जयकारों के बीच अचानक चीखपुकार मच गई। मंदिर प्रांगण में बने एक घर की छत ढह गई। घर में कोई रहता नहीं था लेकिन जब यह हादसा हुआ उस वक्‍त छत के नीचे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। मलबे के नीचे आधा दर्जन से अधिक लोग दब गए। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है सीलन की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में सात महिलाएं घायल हैं।

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। शिव मंदिर में बस्ती के लोग कांवड़ लेकर आए थे। भीड़ के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोले बाबा पर कांवड़ चढ़ाई। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज रहा था। कांवड़ चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में ही बने एक आवासीय भवन की छत के नीचे आ गिरी। यहां प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। आवास खाली था। उसमें कोई रहता नहीं है। धार्मिक आयोजन के दौरान इसका प्रयोग होता था। बारिश और सीलन के कारण छत जर्जर थी। अचानक ढह गई। चीखपुकार मच गई।

आधा दर्जन से अधिक लोग मलबे के नीचे दब गए। अफरा-तफरी के बीच बस्ती वाले मौके पर पहुंचे। राहत कार्य में जुट गए। सूचना पर एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह फोर्स के साथ पहुंची। एक-एक करके आधा दर्जन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 18 वर्षीय ज्योति की मौत हो गई। ज्‍योति की मां भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। पुलिस ने बताया कि एक घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। मंदिर संकरी गली में स्थित है। हादसे में जख्मी हुए सभी लोग भक्तगण हैं। आवासीय परिसर में कोई रहता नहीं था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry