न्यूयॉर्क
भारतीय मूल के वैभव तनेजा को टेस्ला का नया मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) बनाया गया है। कंपनी के पिछले वित्त प्रमुख जॅचरी किरखोर्न के पद छोड़ने के बाद यह घोषणा की गई। टेस्ला ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। तनेजा (45) को शुक्रवार को अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक कार कंपनी का सीएफओ बनाया गया। वह कंपनी के मुख्य लेखा अधिकारी (सीएओ) की भूमिका भी निभाते रहेंगे।
तनेजा इससे पहले प्राइसवाटर हाउसकूपर्स में भी कर चुके हैं काम
एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी के साथ किरखोर्न के 13 साल के कार्यकाल को कंपनी ने ‘जबर्दस्त विस्तार और वृद्धि'' का दौर बताया। तनेजा मार्च, 2019 से टेस्ला के सीएओ और मई, 2018 से कॉरपोरेट नियंत्रक के रूप में काम कर रहे हैं। वह इससे पहले प्राइसवाटर हाउसकूपर्स में भी काम कर चुके हैं।
जैकरी किर्कहॉर्न ने शुक्रवार को दिया था अपने पद से इस्तीफा
टेस्ला के फाइनेंस चीफ रहे जैकरी किर्कहॉर्न ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही कंपनी ने 45 साल के वैभव तनेजा को अपना नया सीएफओ बनाने की जानकारी दी। इससे पहले जैकरी किर्कहॉर्न बीते 4 साल से टेस्ला के मास्टर ऑफ कॉइन और फाइनेंस चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। किर्कहॉर्न का टेस्ला में करियर 13 साल का रहा है। उनके पूरे कार्यकाल के दौरान टेस्ला ने फर्श से अर्श पर जाने का सफर तय किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

