झारखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जलजमाव की वजह से बढ़ी परेशानी

राज्य

रांची

झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा जैसा है। कई इलाकों में हल्की- हल्की बारिश होगी, आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज और कल संताल के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक टर्फ बना हुआ है।यह झारखंड, बिहार, यूपी होता हुआ पंजाब की ओर जा रहा है। इसी का असर झारखंड पर पड़ रहा है। सोमवार को करीब-करीब सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी है। राज्य में सबसे अधिक बारिश 75 मिमी के आसपास बारिश लोहरदगा के कुड़ू में हुई।

कहां कितनी हुई बारिश कब तक होगी बारिश
रांची में लगभग 24 मिमी बारिश दिन भर में रिकार्ड हुई है। पिछले दो दिनों में देवघर में 27 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक टर्फ अभी उत्तरी बांग्लादेश में स्थित है। इससे आठ अगस्त को राज्य के सभी जिलों में एक-दो स्थानों को छोड़ शेष जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। आठ और नौ अगस्त को राज्य के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

आठ अगस्त को 90% और नौ अगस्त को 100% बारिश का अनुमान है। 10 अगस्त के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। झारखंड में 28 जुलाई से 4 अगस्त तक अच्छी बारिश हुई। इस बारिश से किसानों को राहत मिली है। बारिश से खेतों में पानी बढ़ा है और किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। इससे पहले सुखाड़ की आशंका बनी हुई थी। राजधानी रांची में 31 जुलाई से ही बादल छाए हैं। मंगलवार यानी आज भी आसमान बादलों से घिरा है और बारिश की संभावना है।

किसानों को राहत, शहर में जल जमाव से बढ़ी परेशानी

राज्य के कई हिस्सों में भले ही बारिश ने किसानों को थोड़ी राहत दी है हो लेकिन कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति देखी जा रही है। बारिश की वजह से सड़कों का हाल और खराब हो गया है। देवघर में सोमवार को कांवरियों को झमाझम बारिश से काफी राहत मिली। लेकिन, बारिश से होने वाले जलजमाव हुआ और लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। कई जगहों पर बारिश के पानी की निकासी में घंटों लग गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गलियों में नाला तो है। लेकिन, नियमित साफ सफाई नहीं होने से बारिश के मौसम में पानी जमा हो जाता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry