भाजपा के सांसद मोदी शाह से डरते हैं इसलिए रेल यात्रियों की समस्याओं पर मौन रहते हैं :ठाकुर

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा यात्री ट्रेनों को सुचारू रूप से नियमित चलाने के लिए प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र का कांग्रेस ने स्वागत किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री के सामने निरंतर प्रदेश की जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं राज्य के हक अधिकार को रख रहे है और एक मुखिया की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है।

अभी वर्तमान में नियमित ट्रेनों के अचानक रद्द होने से रेल यात्रियों को हो रही असुविधा पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराये है मांग किये है कि प्रदेश से होकर गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेन को सुचारू रूप से चलाया जाये। रेल मंत्रालय की मनमानी पर रोक पर लगे रेल यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाये। रेल मंत्रालय के मनमानी के चलते प्रदेश के नागरिक तीर्थ यात्रा नहीं कर पा रहे छात्र पढ़ाई करने जाने एवं प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने से वंचित हो जाते हैं, एक राज्य से दूसरे राज्य जाने में व्यापारियों को समस्या होता है, लोग एक दूसरे के सुख दुख में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। गरीबों को यात्रा में बहुत भारी भरकम खर्च उठाना पड़ रहा है।

ठाकुर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जब रेल मंत्री से मिले तब उन्होंने प्रदेश के रेल यात्रियों को हो रही असुविधा के विषय में चर्चा क्यों नहीं किया। प्रदेश में भाजपा को 9 सांसद और एक राज्यसभा के सदस्य दिए हैं दुर्भाग्य की बात है। भाजपा के सांसद मोदी शाह के सामने खड़े होकर प्रदेश के किसान नौजवान रेलयात्री व्यापारी महिलाएं और छत्तीसगढ़ की हक अधिकार की बात को रखने से डरते हैं जो काम भाजपा के सांसदों को करना चाहिए वह काम भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी करते हैं। मुख्यमंत्री जब भी केन्द्र सरकार को पत्र लिखते है भाजपा के नेता विरोध करते है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry