नशे ने उजाड़ा एक और हंसता-खेलता घर, 30 वर्षीय युवक की ओवरडोज से मौत

देश

तरनतारन
 गांव बुर्ज नत्थोके में 1 युवक की नशे की ओवरडोज के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज नत्थोके निवासी हरमनबीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह (30) नामक युवक रोजगार के लिए विदेश गया था, जो कुछ समय के बाद वापस घर लौट आया।

इस बीच हरमनबीर सिंह बुरी संगत का शिकार हो गया। हरमनबीर सिंह ने नशा करना शुरु कर दिया। करीब 2 माह तक नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल होने के बाद हरमनबीर सिंह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया था। बीते कुछ दिनों पहले हरमनबीर सिंह ने दोबारा नशा करना शुरू कर दिया। बीती रात हरमनबीर सिंह ने अपने घर के बाथरुम में नशे का टीका लगाया। ओवरडोज होने के कारण हरमनबीर सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर हरमनबीर सिंह को बाहर निकाला। मृतक अपने पीछे 4 वर्षीय बेटा, पत्नी, बहन, माता-पिता को छोड़ गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry