राजस्थान
राजस्थान में एक और नाबालिग छात्रा का अपहरण करने के बाद मर्डर करने का मामला सामने आया है। गुरुवार (10 अगस्त) को सवाई माधोपुर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाबालिग के स्कूल टीचर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसका मर्डर कर दिया।
सवाई माधोपुर के बौंली थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज किया गया है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की नाबालिग 8 अगस्त को लापता हो गई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बौंली सर्कल अधिकारी के हवाले से बताया कि लाबालिग के पिता ने उसके स्कूल टीचर रामरतन मीना के खिलाफ लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।
परिजनों का शव को रखकर प्रदर्शन
इस जघन्य घटना से नाराज युवती के परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवार को शव को स्कूल के खेल के मैदान में रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए पूरे स्कूल स्टाफ को हटाने, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

