फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी ने किया संसद का अपमान? जानें क्या है जनता की राय

राजनीती

 नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर काफी विवाद हो गया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने संसद में फ्लाइंग किस दिया। इस मुद्दे पर एबीपी और सी-वोटर ने सर्वे किया है। उन्होंने इस विवाद पर जनता की राय जानने की कोशिश की है। सर्वे में जनता से पूछा गया कि क्या राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस देकर संसद का अपमान किया है? इस पर लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी है। उनसे हां, नहीं और पता नहीं में से कोई एक विकल्प चुनने के लिए कहा गया था।

इस सर्वे में शामिल 56 फीसदी लोगों ने 'हां' में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने इस व्यवहार से संसद का अपमान किया है। वहीं, 33 फीसदी ऐसे भी लोग हैं, जो इसे गलत नहीं मानते हैं। 11 फीसदी लोगों के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था।

फ्लाइंग किस देकर क्या राहुल गांधी ने संसद का अपमान किया?
हां : 56%
नहीं : 33%
पता नहीं : 11%

क्या है पूरा मामला?
संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी 9 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में शामिल हुए। लेकिन वह विवादों के घेरे में आ गए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया है कि हॉल से गुजरते वक्त राहुल ने फ्लाइंग किस दिया। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, संसद में हुए इस अभद्र व्यवहार के बारे में सभी से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्मृति ईरानी का क्या है आरोप?
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, "मुझे एक आपत्ति है। जिन लोगों को मेरे सामने बोलने का मौका दिया गया, उन्होंने जाने से पहले अभद्र व्यवहार किया। केवल एक बुरा आदमी ही संसद को फ्लाइंग किस दे सकता है। संसद की महिला सदस्यों के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार देश की संसद में पहले कभी नहीं देखा गया।''

क्या राहुल गांधी पर होगी कार्रवाई?
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने संसद में फ्लाइंग किस दिया। इसलिए राहुल गांधी पर कार्रवाई की जा रही है। बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की है। खबर है कि संसद में राहुल गांधी के दुर्व्यवहार को लेकर 22 बीजेपी सांसदों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry