गुवाहाटी
असम में भाजपा की महिला नेता ने पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता के साथ उनकी अंतरंग तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार रात गुवाहाटी के बामुनिमैदाम क्षेत्र में हुई।
किसान मोर्चा में थीं इंद्राणी
मृतक की पहचान राज्य भाजपा की प्रमुख सदस्य इंद्राणी तहबिलदार के रूप में हुई है। तहबिलदार ने चैंबर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष का पद संभाला था। वह किसान मोर्चा में भी थीं। वहीं, इस मामले में नाम सामने आने के बाद भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, तहबिलदार एक अन्य भाजपा नेता के साथ विवाहेतर संबंध में थीं, जो उनके घर किरायेदार के रूप में रहता था। दोनों की कुछ तस्वीरें हाल ही में लीक हो गईं।
क्या है पूरा मामला?
दावा किया जा रहा है कि महिला भाजपा नेता ने अपनी अंतरंग तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद यह कदम उठाया।मध्य गुवाहाटी के डीसीपी दीपक चौधरी ने कहा, पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसे अप्राकृतिक मौत माना गया है। जांच शुरू कर दी गई है। अबतक हमें किसी अन्य व्यक्ति के साथ मृतका की अंतरंग तस्वीरें लीक होने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन हम हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

