पटना
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण कर अपना संबोधन दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।
मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान एक युवक मंच के सामने आ गया। युवक 'डी' घेरे में प्रवेश कर अपना आक्रोश जताने लगा। यह सब देखकर मुख्यमंत्री समेत वहां मौजूद सभी लोग और सुरक्षाबल हैरान हो गए।
युवक नीतीश कुमार के पास पहु्ंचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, सीएम के पास पहुंचने के पहले ही युवक को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। सुरक्षाबलों ने उसे वहां से दूर हटा दिया। इस दौरान युवक कुछ कहता रहा।
कहा जा रहा है कि युवत मंच के सामने जाकर पोस्टर लहरा रहा था। हालांकि पोस्टर में क्या था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
बता दें कि समारोह शुरू होने से पहले आयुक्त ने कहा था कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी इसके प्रति सतर्क रहेंगे। दर्शकों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों के प्रति निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सौजन्यता प्रकट की जाएगी। आयुक्त ने कहा था कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

