लखनऊ
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आज यानी बुधवार को 13वां दिन है। एएसआई सर्वे का काम सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया है, जो दोपहर 12.30 बजे तक लगातार चलेगा। जिसके बाद 12.30 लंच और नमाज के लिए सर्वे का काम रोका जाएगा। फिर 2.30 बजे से दोबारा सर्वे शुरू होकर शाम 5 बजे तक समाप्त होगा। आज के दिन की कार्रवाई लगभग 7 घंटे तक चलेगी। सर्वे टीम की आज नए परिणाम लाने की कोशिश होगी। GPR मशीन लगाने के लिए जगहों का चिह्नांकन को पुन: जांचा जाएगा। अंदर तहखाना साफ होने के साथ ही उसकी बारीकी से जांच जारी है।
एएसआई टीम परिसर के बाहरी हिस्से से लेकर तहखाने तक की कर रही है जांच
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ज्ञानवापी का सर्वे कर रही एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) टीम परिसर के बाहरी हिस्से से लेकर तहखाने तक की जांच कर रही है। प्रत्येक स्थान की कई बार जांच की जा रही है। अदालत के आदेश पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के साथ दस्तावेज भी तैयार कर रहे हैं। एएसआइ के विशेषज्ञ पांच दलों में बंटकर पूरे ज्ञानवापी परिसर की जांच की कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पत्थरों से लेकर जमीन तक, दीवार से लेकर नींव तक ASI अत्याधुनिक मशीनों से पड़ताल कर रही है। ASI की टीम पूरे ज्ञानवापी परिसर की 3D मैपिंग कर माप को डिजिटल नक्शे में दर्ज करेगी। एएसआई टीम परिसर के हिस्सों में GPR सर्वे की संभावनाओं के बीच टीम तहखानों की जांच में जुटी हुई है। एक्सपर्ट GPR सर्वे के लिए चिह्नित स्थानों पर निशानदेही करेंगे। डमी मशीन से GPR की डिग्री और स्थिति तय करेंगे। दीवारों से लेकर नींव तक टीम सर्वे की अगली संभावनाओं को तलाश करेगी। छत, गुंबद और तहखाने की यूनिट अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

