हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले दें इस्तीफा, दिग्विजय सिंह का हमला; सावरकर से जोड़ा

राजनीती

हुबली
सॉफ्ट या हार्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती है। यह बात कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक के हुबली में कही। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सावरकर का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि 'हिंदुत्व' शब्द के रचयिता सावरकर हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने ही कहा है कि सावरकर ने कहा है कि हिंदुत्व का हिंदू धर्म या सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है। संविधान की शपथ लेकर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति 'हिन्दू राष्ट्र' की बात करता है तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए उसके बाद ही कुछ कहना चाहिए।

सभी लोगों ने लड़ी आजादी की लड़ाई
दिग्विजय सिंह ने कहा कि बात हिंदू राष्ट्र या मुसलमान राष्ट्र की बात नहीं है। यह देश सबका है। दिग्विजय ने कहा कि हमारे देश में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों, सिखों, जैनियों, बौद्धों आदि ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है। क्या शहीद भगत सिंह के साथ अशफाक उल्ला खां को फांसी नहीं हुई? इसलिए यह देश सबका है। सबका सम्मान करना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ के बयान को मीडिया में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

कमलनाथ ने क्या कहा था
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि भारत में 82 फीसदी लोग हिंदू हैं। उन्होंने कहा था कि यह पहले से ही हिंदू राष्ट्र है तो इसके बारे में अलग से बताने की क्या जरूरत। कमलनाथ के इस बयान पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर हमला बोला था। इसमें उन्होंने कहा था कि कमलनाथ चुनावी हिंदू हैं जो कि चुनाव आने पर हिंदू का चोला ओढ़ लेता हूं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry