आजादी के 77वीं वर्षगांठ पर नन्हे शावकों का नाम रखा गया रुस्तम, राणा और बाबी

छत्तीसगढ़ रायपुर

भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग के मैत्रीबाग में व्हाइट टाइगर के कुनबे में आए नए मेहमान दो नर एवं एक मादा शावक का नामकरण आजादी के 77वीं वर्षगांठ पर किया गया और अब इन तीनों शावको को रुस्तम, राणा और बाबी के नाम से जाना जाएगा। नन्हे शावकों ने पहली बार खुले में स्वयं को पाकर आनंद से खूब उछलकूद करते हुए पर्यटकों का मनोरंजन किया। इन शावकों के पिता का नाम सुल्तान व माँ रक्षा है।

मैत्रीबाग के प्रभारी डा. नवीन जैन ने बताया कि मैत्रीबाग में 28 अप्रैल 2023 को व्हाइट टाइगर के दो नर एवं एक मादा शावक का जन्म हुआ था। शावकों की मां रक्षा ने पिछले 3.5 माह से बच्चों का लालन-पालन पूरी ममता के साथ किया। मैत्रीबाग प्रबंधन की ओर से लगातार नन्हे शावकों और मां को पौष्टिक आहार के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के विटामिन भोजन दिया गया। जू अथारिटी आफ इंडिया के मार्गदर्शन अनुसार ही नन्हे शावकों और मां की देखभाल की गई। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आजादी के 77वीं वर्षगांठ पर नन्हे शावकों का नाम रुस्तम, राणा और बाबी रखा गया है। मैत्रीबाग प्रबंधन को अलग-अलग माध्यम से 200 लोगों ने इन नन्हें शवकों के नाम बतौर सुझाव भेजे थे। इन नामों को मैत्रीबाग प्रबंधन के अफसरों कर्मचारियों के पास लोगों ने सीधे भेजा था। इसके लिए कोई वॉट्सऐप ग्रुप या मेल पर नाम नहीं मांगे गए थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry