जौनपुर की दलित बस्ती में धर्मांतरण, ईसाई मिशनरी के 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राज्य

जौनपुर
यूपी के जौनपुर में पंवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव में 15 अगस्त की दोपहर दलित बस्ती में लोगों को गुमराह एवं लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले 37 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पांच लोग मौके से गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान जितेन्द्र कुमार, शिवकुमार, प्रिन्स कुमार, रतन लाल व महेन्द्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर पर 37 महिला व पुरुष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रार्थना सभा के बहाने ईसाई मिशनरी ने दलित बस्ती में लोगों का धर्मांतरण करवाया। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान 5 लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से ईसाई धर्म की पुस्तकें भी बरामद हुई हैं। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस मामले से जुड़े अन्य की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने कई जगहों पर इसके लिए दबिश भी दी है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी ईसाई मिशनरी से जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि इस बारे में जानकारी ग्राम प्रधान सौरभ सरोज ने दी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि रज्जूपुर गांव की एक दलित बस्ती में धर्मांतरण हो रहा है जिसे ईसाई मिशनकी से जुड़े लोग करवा रहे हैं। इसके लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में लोगों को गुमराह किया जा रहा था। लोगों को कई तरह के लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा जा रहा था।

धर्मांतरण की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने भागना शुरू कर दिया। इस दौरान केवल पांच लोग ही पुलिस की गिरफ्त में आए और अन्य फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जल्द इस मामले में अन्य को भी पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry