सीएम केजरीवाल 19 को रायपुर आ रहे, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ में सियासी दलों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी के साथ ही सरगर्मियां भी तेज हो गई है। जिसके बाद से केंद्रीय स्तर के नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आने का दौर जारी हैं।

कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम सामने आने के बाद अब आम आदमी के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। खबर है कि आप के (Arvind Kejriwal ) प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को रायपुर दौरे पर आ रहे हैं। घोषणा पत्र समिति के नेताओं से स्थानीय मुद्दों को लेकर फिडबैक ले सकते हैं। सीएम केजरीवाल टाउन हॉल कार्यक्रम के तहत रायपुर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर गारंटी कार्ड भी जारी कर सकते हैं।

 जानकारी के मुताबिक सीएम केजरीवाल रायपुर के टाउन हॉल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से केजरीवाल मिलेंगे। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर केजरीवाल कार्यकर्ताओं के साथ खास बातचीत कर चुनावी मंत्र देंगे।
साथ ही कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा पत्र समिति के नेताओं से स्थानीय मुद्दों को लेकर फिडबैक भी लेंगे। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर गारंटी कार्ड भी जारी कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि, टाउनहाल में कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां वे आप के पदाधिकारियाें की बैठक लेंगे। चुनावी घोषणा पत्र को फाइनल भी करना केजरीवाल का मुख्य उद्देश्य है। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। कहा जा रहा है कि, चुनावी गारंटी कार्ड भी वे लांच कर सकते हैं। बता दें, विधानसभा चुनाव को लेकर, एक तरफ जहां कांग्रेस-बीजेपी छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। वही, आम आदमी पार्टी भी अपने चुनावी रणनीति को बनाने में जुटी है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry