BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी,CM शिवराज ने ठोकी ताल बोले – मैदान में हमारे सेनापति

राजनीती

भोपाल

 भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 39 सीटों पर कैंडिडेट फाइनल कर दिए हैं। कांग्रेस से पहले अपने उम्मीदवारों का नाम ऐलान करने को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावों को लेकर ताल ठोक दी है। शुक्रवार को सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे सेनापति मैदान में हैं। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है और हमरी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से पहले कैंडिडेट लिस्ट जारी करने से उत्साहित सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही थी कि एक साल पहले कैंडिडेट घोषित करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और हमारे सेनापति मैदान में हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमारी तैयारियां देखकर कांग्रेस परेशान है।

अपनी योजनाओं का भी किया जिक्र
भाजपा की पहली कैंडिडेट लिस्ट आने पर खुशी जाहिर करते हुए सीएम शिवराज ने अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में भई बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का विकास पर्व चल रहा है और जनकल्याण की योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अलग-अलग गरीब कल्याण और जनकल्याण के कार्यक्रम भी लगाता किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक योजना के शुरुआत करने की भी जानकारी दी। जानकारी देते हुए शिवराज ने कहा कि आने वाली 22 तारीख को 'मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना' शुरू होने वाली है। इस दौरान सीएम ने लाडली बहना योजना का भी जिक्र किया।

कब होंगे चुनाव
साल के आखिर यानी की नवंबर-दिसंबर में मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल है। इन तीन चुनावी राज्यों में से 2 में कांग्रेस की सरकार है जबकि एक राज्य मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। ऐसे में तीनों राज्यों के चुनावों को लेकर प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने दो कदम आगे निकलते हुए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा भी इसी महीने हो सकती है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry