मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की चर्चा तेज

मनोरंजन

मुंबई
बॉलीवुड के 'मोस्ट रोमांटिक कपल' कहे जाने वाले एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा के बीच फिलहाल दूरियां बताई जा रही हैं। मलायका और अर्जुन करीब 4 साल से साथ हैं।

दोनों सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव हैं कि आए दिन अपनी बोल्ड और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मलायका और अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। हालांकि, अब दोनों के बीच ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई है। एक तरफ जहां अर्जुन कपूर अकेले अपनी वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। दूसरी ओर मलायका भी अर्जुन को छोड़ ओरहान के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।

मलाइका और अर्जुन की ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस सोच रहे हैं कि क्या अब ये दोनों अलग हो गए हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर अकेले ही अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने सोलो वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। तो हाल ही में एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में वह बॉलीवुड स्टार्स के चहेते कॉमन फ्रेंड अउरी उर्फ ओरहान के साथ देर रात पार्टी करती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पार्टी में उनके बेटे अरहान खान भी उनके साथ थे। हालांकि इस पार्टी में अर्जुन कपूर नजर नहीं आए।

हाल ही में बॉलीवुड कलाकारों ने एक बड़ी पार्टी रखी। इस पार्टी में न सिर्फ एक्टर्स बल्कि उनके बच्चे भी शामिल हुए। पार्टी में काजोल और अजय देवगन की बेटी निसा भी मौजूद थीं। पार्टी में एपी ढिल्लों की गर्लफ्रेंड बंदिता संधू भी नजर आईं। इन सभी ने अउरी के साथ तस्वीरें क्लिक कीं। पूर्व मिस वर्ल्ड हरनाज कौर संधू भी पार्टी में धमाल मचाती नजर आईं। सभी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। बहरहाल, सबकी निगाहें मलायका अरोड़ा पर हैं। अर्जुन और मलायका अब अपनी अलग-अलग तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry