रांची
प. सिंहभूम के गोईलकेरा में रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बता उपमुखिया के वृद्ध भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना रात लगभग साढ़े आठ बजे गोईलकेरा-चाईबासा मार्ग पर गितिलपी चौक की है। शव के पास नक्सली पर्चे भी मिले हैं।
पुलिस को मौके से नक्सली पर्चे भी मिले हैं, जिसमें पुलिस मुखबिर बताया गया है। मृतक रांदो सुरीन उर्फ ड्राइवर (60 वर्ष) गोईलकेरा के कदमडीहा गांव का रहनेवाला था। वर्तमान में वह घोर नक्सल प्रभावित कोल्हान जंगल के लोवाबेड़ा वनग्राम में पत्नी के साथ रहता था। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अशुतोष शेखर ने भी घटना की पुष्टि की है।
लोवाबेड़ा घर से उठा ले गये नक्सली खबर है कि बीती रात दस-बारह की संख्या में नक्सली लोवाबेड़ा वनग्राम पहुंचे और उसे उठाकर दस किमी दूर गितिलपी हाट चौक ले गये और बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार सुबह सूचना मिलने पर गोईलकेरा पुलिस और सीआरपीएफ मौके पर पहुंची।
परिजनों के अनुसार रांदो मंगलवार को लोवाबेड़ा वनग्राम से कुईड़ा हाट और वहां से अपने गांव कदमडीहा गया था, जहां से दस किमी दूर लोवाबेड़ा वनग्राम स्थित घर लौट गया था।वह शनिवार रात घर पर था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

